newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र में अब होगा ऑल वर्सेज वन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि महाराष्ट्र में अब बीजेपी अकेले चुनाव में उतरेगी। यहां ऑल वर्सेज वन होगा।

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि महाराष्ट्र में अब बीजेपी अकेले चुनाव में उतरेगी। यहां ऑल वर्सेज वन होगा। जेपी नड्डा महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

chandrakant patil

इससे पहले महाराष्ट्र बीजेपी को नए सिरे से संगठित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल को एक बार फिर से महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष चुनाव गया है। इसी तरह मंगल प्रभात लोढ़ा को भी एक बार फिर मुंबई महानगर बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Chandrakant Patil, President BJP Maharashtra

चंद्रकांत पाटिल के पास ही बीजेपी का प्रभार था। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का ओहदा पाने वाले रावसाहेब दानवे ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राज्य विधानसभा चुनाव तक के लिए तत्कालीन राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील को जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बीजेपी महाराष्ट्र में अपने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार कर रही है। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देवेंद्र फडणवीस उनके प्रदेश के नेता हैं। मगर हर कार्यकर्ता अपने गांव, जिले और कार्पोरेशन का नेता है।

Uddhav Thackrey

शिवसेना और बीजेपी के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को सरकार गिरा देने की चुनौती दी है उधर सामना के जरिए रोज ही मोदी और अमित शाह पर वार किए जा रहे हैं। महाविकास आघाडी के नेता स्थानीय चुनावों से लेकर अन्य दूसरे चुनावों में एक दूसरे के साथ मिलकर लड़ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी पहले से ही अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है कि वे 50 फ़ीसदी से ऊपर का मुकाबला लड़े। उन्हें यूपी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था।