
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता का फदे लटका हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। भाजपा का कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया बताया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन का शव कोलकाता के काशीपुर इलाके में लटकी हुई मिली। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि अर्जुन चौरसिया ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उनकी हत्या की है। वहीं अब भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद से राज्य में सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने उनकी हत्या का शक जताया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ता की मौत की निंदा की। उन्होंने परिवार वालों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की भी बात कही।
अमित शाह ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार निशाना साधते हुए कहा कि, “भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया की हत्या हुई है। पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा और विपक्ष के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है।”
West Bengal | Union Home Minister Amit Shah met the family of BJYM leader Arjun Chowrasia, in Kashipur.
He was found dead today in Kashipur. pic.twitter.com/98YvLcvx5X
— ANI (@ANI) May 6, 2022
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,”बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्या हुई है। कल ही तृणमूल सरकार को एक साल पूरा हुआ है। उसके अगले ही दिन बंगाल में राजनीतिक हत्या का दौर फिर से शुरु हो गया है। जो भी इसमें दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले, ये हम सुनिश्चित करेंगे।”
बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्या हुई है।
कल ही तृणमूल सरकार को एक साल पूरा हुआ है। उसके अगले ही दिन बंगाल में राजनीतिक हत्या का दौर फिर से शुरु हो गया है।
जो भी इसमें दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले, ये हम सुनिश्चित करेंगे: श्री @AmitShah pic.twitter.com/RWrfW30FJD
— BJP (@BJP4India) May 6, 2022