newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CAA पर अमित शाह ने किया रूख साफ, कहा- किसी भी कीमत पर वापस…

अमित शाह ने कहा, बंगाल में जब हम प्रचार करने आए थे हमें यात्रा नहीं निकालने दी,कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं, 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान चली गई।मगर ममता दी ये सब करके आप हमें रोक पाई हो क्या! जितना ज़ुर्म करना है कर लो बंगाल की जनता अब आपको जान चुकी है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर आज कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

Amit Shah

अमित शाह ने कहा, बंगाल में जब हम प्रचार करने आए थे हमें यात्रा नहीं निकालने दी,कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं, 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान चली गई। मगर ममता दी ये सब करके आप हमें रोक पाई हो क्या! जितना ज़ुर्म करना है कर लो बंगाल की जनता अब आपको जान चुकी है। उन्होंने कहा, लाखों शर्णार्थियों के लिए सीएए लाए। पीएम ने शरणार्थियों को नागरिकता का तोहफा दिया लेकिन अब लोगों को कागजों के लिए डराया जा रहा है। उन्होंने कहा, सीएए किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा। कोई कितना भी विरोध कर ले नागरिकता देकर रहेंगे।

Amit Shah

अमित शाह ने कहा, भाजपा एक अभियान लेकर निकल रही है।#AarNoiAnnay(और नोई अन्याय)। ये बंगाल के अंदर तानाशाही ताकतों को परास्त करने की लड़ाई है। लोगों को दबाने की विचारधारा,अत्याचार की,भ्रष्टाचार करने की, विचारधारा अपने राजकुमार को वारिस बनाने की ये विचारधारा अब बंगाल में नहीं चलेगी।

Amit Shah

उन्होंने कहा, ये जो यात्रा चली है, ये रुकने वाली नहीं है। ये यात्रा जो 18 सीटों तक पहुंची है, विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाकर समाप्त होने वाली है। ये यात्रा बीजेपी के विकास की नहीं है, बल्कि ये यात्रा बंगाल के विकास की यात्रा है। ये यात्रा बंगाल के गरीब के शोषण के खिलाफ संघर्ष की है। ये यात्रा सिंडीकेट को समाप्त करने की यात्रा है। ये यात्रा टोलबाजी समाप्त करने की यात्रा है। ये यात्रा धुसपैठ समाप्त करने की है। ये यात्रा करोड़ों शरणार्थियों को नागरिकता देकर सम्मान देने की है।