newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: ‘2024 के बाद दूरबीन से भी नहीं दिखेगी…’, नागालैंड में अमित शाह का कांग्रेस पर वार

Amit Shah’s attack on Congress in Nagaland : शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। बता दें कि आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी के पिता का कथित तौर पर अपमान किया है।

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्षी दल अपनी एकता को धार देने में जुट चुके हैं। इस संदर्भ में बीते रविवार को नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में सभी विपक्षी दलों से एक मंच पर आने की अपील की थी। उधर, राहुल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को परवान चढ़ाने में मशगूल हो चुके हैं। सीएम नीतीश भी मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। ऐसी स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक परिदृश्य कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड के मून टाउन में सभी विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने विशेषतौर पर अपने संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर लिया है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा।

BJP Congress

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि,’मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। बता दें कि आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी के पिता का कथित तौर पर अपमान किया, जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार भी किया। हम आपको आगे इस प्रसंग जुड़ा वीडियो दिखाएंगे। लेकिन, उससे पहले आइए जरा विस्तार से जान लेते हैं कि आखिर शाह ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है। आपको बता दें कि शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के नता बने हैं, तब से कांग्रेस की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस  नेताओं के बयान निम्नस्तर तक जा चुके हैं। शाह ने आगे अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह के अभद्र बयानों का इस्तेमाल कांग्रेस की तरफ से सियासी हित के लिए किया जा रहा है, उसका दीर्घकालीक फायदा कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है।

उधर, शाह ने जनसभा में आए लोगों के संदर्भ में कहा कि मुझे आप लोगों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आज मैं यही रहूंगा। आप सभी लोगों से मुख्तलिफ मुद्दों पर चर्चा करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि नागालैंड में एनडीए की सरकार बनेगी, तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों की 70 फीसद दुश्वारियों का समाधान कर दिया है। गौरतलब है कि आगामी 27 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसके अलावा मेघालय में भी चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से पहले सभी दलों के सियासी सूरमा अपने मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुके हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर बंधता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम