
नई दिल्ली। 36 दिन बाद आखिरकार भगोड़ा कट्टरपंथी और ‘वारिस पंजाब दे’ चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के मोगा के एक गुरुद्वारे से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसने भिंडरावाले के गांव रोड़ेवाला में शरण ली थी। यानी से ग्रंथी से सूचना दी। जिसके बाद आज सुबह 6 बजकर45 मिनट पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार को खुद दी। सरेंडर से पहले अमृतपाल सिंह ने गुरुद्वारे में प्रवचन भी दिया। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल अजनाला कांड के बाद से 18 मार्च से ही फरार चल रहा था। जिसको आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अब अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है।
#WATCH | Earlier visuals of Waris Punjab De’s #AmritpalSingh at Gurudwara in Moga, Punjab.
He was arrested by Punjab Police from Moga this morning and is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam. pic.twitter.com/2HMxTr50s7
— ANI (@ANI) April 23, 2023
वहीं पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पंजाब में पूरी तरह से शांति है और राज्य शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके दौरान उन्होंने ये भी साफ किया कि आखिर अमृतपाल ने सरेंडर किया या फिर पंजाब पुलिस ने उसको धर दबोचा। इसकी जानकारी IGP सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए दी। उन्होंने साफ किया कि अमृतपाल सिह को गिरफ्तार किया गया है न कि उसने सरेंडर किया है।
#WATCH | “NSA warrants were issued against #AmritpalSingh and those warrants have been executed today morning…Amritpal Singh has been arrested by Punjab Police around 6.45 am today morning in village Rode,” Punjab IGP Sukhchain Singh Gill says pic.twitter.com/Lxl6KOXcB8
— ANI (@ANI) April 23, 2023
IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी NSA के अधीन हुई है। पंजाब के लोगों ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी। जिसके लिए हम पूरे पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने पंजाब में माहौल खराब करने वालों को चेतावनी भी दी है।
अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी NSA के अधीन हुई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ़्तार किया था: IGP सुखचैन सिंह गिल pic.twitter.com/xSPpuU5IUy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023
IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग है उनके पास जानकारी थी कि अमृतपाल सिंह रोड़े गांव में मौजूद है। सुबह एक ऑपरेशन चलाकर पूरे गांव को अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है।
Live: ‘Waris Punjab De’ chief Amritpal Singh arrested from Moga
Read @ANI Story | https://t.co/apnEcNmoXc#PunjabPolice #Punjab #Moga #AmritpalSingh #warispunjabde pic.twitter.com/u42kBtGTce
— ANI Digital (@ani_digital) April 23, 2023