newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सामने आई पलायन की सच्चाई, दिल्ली में रातोंरात किए गए अनाउंसमेंट कि आनंद विहार पर बसें खड़ी हैं

जानकारी के मुताबिक पूरे दिल्ली में इस तरह के अनाउंसमेंट किए गए, इसी के बाद हालत बिगड़ गई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में ये सवाल अरविंद केजरीवाल सरकार से पूछा जा रहा है कि आखिर ये अनाउंसमेंट कैसे किए गए? दिल्ली सरकार का इसमें क्या रोल है?

नई दिल्ली। दिल्ली से यूपी की ओर भारी तादाद में मजदूरों और रोज कमाने खाने वालों का पलायन जारी है। योगी सरकार की ओर से आनंद विहार, लालकुआं, गाजीपुर मंडी जैसी तमाम जगहों पर बसें लगाकर इन्हें घर तक पहुंचाने की पहल जारी है मगर इस बीच ये सवाल लगातार सर उठा रहा है कि आखिर इतनी भीड़ दिल्ली से यूपी की ओर चली कैसे? अब एक नया वीडियो सामने आया है जो इस पलायन के पीछे की असली कहानी बयां करता है।

anand vihar

यह दिल्ली में रातों रात हो रहे अनाउंसमेंट का वीडियो है। इस अनाउंसमेंट में लोगों से कहा जा रहा है कि वे आनंद विहार की ओर पहुंचे। वहां बसे खड़ी हैं। ये बसें यूपी ले जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरे दिल्ली में इस तरह के अनाउंसमेंट किए गए, इसी के बाद हालत बिगड़ गई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में ये सवाल अरविंद केजरीवाल सरकार से पूछा जा रहा है कि आखिर ये अनाउंसमेंट कैसे किए गए? दिल्ली सरकार का इसमें क्या रोल है?

anand vihar

दिल्ली में हुए ऐसे ही अनाउंसमेंट के चलते आनंद विहार व आसपास के इलाकों में रात भर उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाले लोगों की भीड़ जमी रही। सुबह होते-होते लॉकडाउन के बावजूद लोगों की भीड़ फिर यहां इकट्ठा हो गई। इस भीड़ में खासतौर पर दिहाड़ी मजदूर, कामगारों और छोटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी है। इस तरह के अनाउंसमेंट की वजह से ये हजारों की संख्या में अपने घरों की ओर पैदल ही निकल पड़े। आनन फानन में बसों के इंतजाम किए गए और स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई।