newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, तिरंगा फहराने पर हुआ था विवाद

पश्चिम बंगाल (west bengal) के हुगली जिले में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के दिन तिरंगा फहराने को लेकर एक विवाद हुआ था।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (west bengal) के हुगली जिले में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के दिन तिरंगा फहराने को लेकर एक विवाद हुआ था।

Crime_Scene-

तिरंगा फहराने को लेकर हुए विवाद में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता (BJP worker) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि तृणमूल ने इस आरोप से इनकार किया है।

घटना शनिवार दोपहर जिले के खानकुल इलाके में हुई। इस संबंध में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच तिरंगा फहराने को लेकर झड़प हो गई। उन्होंने बताया, ”एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।”

bjp flag new

वहीं, बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक 40 वर्षीय सुदर्शन प्रामाणिक की तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर हत्या की। इस घटना के विरोध में पार्टी ने रविवार को हुगली जिले में 12 घंटे का बंद आहूत किया है।