newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anurag Thakur Slams Rahul Gandhi: ‘पेगासस राहुल के दिल और दिमाग में..’ अनुराग ठाकुर का कांग्रेस नेता को करारा जवाब

Anurag Thakur Slams Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर आगे कहते है कि इटली की प्रधानमंत्री ने क्या कहा, दुनियाभर में मोदी जी को जितना प्यार मिलता है। जो लोकप्रिया नेता के रूप में उभरे है। ये कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी शायद स्वीकार नहीं कर पाए। न वो लोगों का मैनडेट स्वीकार कर पाए। एक के बाद दूसरी हार को राहुल गांधी स्वीकार नहीं कर पाए। कल के नतीजे अपने आप दिखाते है कि कैसे बार-बार नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर है। जहां वो विदेशी धरती से भी भारत सरकार पर भी निशाना साधने का कोई मौका छोड़ रहे है। इसी क्रम में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने भाषण में पेगासस का जिक्र किया। जिसके बाद अब वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोदी सरकार को घेरने पर भाजपा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोर्चा संभालते हुए राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, कल के नतीजे दिखाते है कांग्रेस का सूपड़ा साफ फिर एक बार हुआ है। राहुल गांधी विदेशी धरती पर एक बार फिर से रोने धोने का काम रहे है। नतीजे क्या आएंगे उनको पता था। पेगासस उनको दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। दुनियाभर में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रति सम्मान बढ़ा है। वो आज दुनिया भर के बड़े-बड़े नेता कह रहे है। राहुल जी किसी और की नहीं कम से कम इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की सुन लेते।

अनुराग ठाकुर आगे कहते है कि इटली की प्रधानमंत्री ने क्या कहा, दुनियाभर में मोदी जी को जितना प्यार मिलता है। जो लोकप्रिया नेता के रूप में उभरे है। ये कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी शायद स्वीकार नहीं कर पाए। न वो लोगों का मैनडेट स्वीकार कर पाए। एक के बाद दूसरी हार को राहुल गांधी स्वीकार नहीं कर पाए। कल के नतीजे अपने आप दिखाते है कि कैसे बार-बार नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पेगासस पर राहुल गांधी जी की क्या मजबूरी थी। कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमा नहीं किया। और वो नेता भ्रष्टाचार के चलते बेल पर है। ऐसा क्या था कि उन्हें अपना मोबाइल छिपाने की जरूरत पड़ी। बार-बार झूठ बोलना, विदेशी धरती , विदेशी दोस्तों और विदेशी एजेंसी का इस्तेमाल करना। ये भारत को बदनाम करने की आदत सी बन गई है। ये नफरत राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हो सकती है। लेकिन देश को बदनाम करने की ये साजिश बार-बार जो विदेशी धरती से होती है। कभी विदेशी दोस्तों के माध्यम से होती है। ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है।