newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat vs India: ‘देश का बदलेगा नाम?…’ भारत बनाम इंडिया विवाद के बीच अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कर दिया सब साफ

Bharat vs India: विपक्ष आरोप लगा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अब देश का नाम बदल रही है। विपक्षी दलों के विरोध के बीच अब इस मामले पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये साफ कर दिया है कि क्या देश का नाम बदलने वाला है या नहीं…

नई दिल्ली। देश में इस वक्त जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर रौनक देखने को मिल रही है। भारत इस बार जी 20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली को सजाया गया है। सड़कों पर तरह-तरह के फूल-पौधों सुसज्जित किए गए हैं। अब जब कुछ ही समय में जी-20 शिखर सम्मेलन होना तो इससे पहले इंडिया बनाम भारत पर राजनीतिक बवाल छिड़ गया है। बता दें कि जी 20 समिट से पहले 9 सितंबर को होने वाले सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए डिनर इनविटेशन में लिखे गए एक शब्द पर ये पूरा विवाद हो रहा है। इस डिनर इनविटेशन में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था। इंडिया की जगह भारत लिखे जाने पर ही विपक्षी दल हमलावर मोड में हैं।

g20

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अब देश का नाम बदल रही है। विपक्षी दलों के विरोध के बीच अब इस मामले पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये साफ कर दिया है कि क्या देश का नाम बदलने वाला है या नहीं…

देश का नाम बदलने को लेकर क्या बोले अनुराग ठाकुर

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत के दौरान जब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से ये सवाल किया जाता है कि क्या देश का नाम बदलने वाला है?…तो इसपर अनुराग ठाकुर ने कहा कि “मुझे लगता है कि ये सारी बातें अफवाह हैं। अगर कोई भारत शब्द पर विरोध या आपत्ति जता रहा है तो वो सीधे अपनी मानसिकता को दर्शा रहा है”। “अगर राष्ट्रपति के निमंत्रण पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह भारत के राष्ट्रपति लिख दिया है तो इसमें क्या हुआ?”।

भारत से किसी को क्या आपत्ति?- अनुराग ठाकुर 

आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं भी भारत सरकार की ही मंत्री हूं। ये कोई नई बात नहीं है। G20 2023 के जो ब्रांडिंग लोगो हैं उसमें भारत और इंडिया दोनों शब्दों का इस्तेमाल किया गया है तो फिर आपत्ति क्या है। भारत शब्द से आपत्ति क्यों है। आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत शब्द के खिलाफ हैं उससे पता चलता है कि वो देश के खिलाफ हैं। अब देखना होगा कि अनुराग ठाकुर के इस बयान के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।