गृह मंत्री को लेकर देखिए क्या बोल गए अनुराग कश्यप

कश्यप ने कहा ‘होम मिनिस्टर का काम होता है हमारी सुरक्षा, मीडिया ने हमारा बहुत नुकसान किया है। वो आईना बनना बंद हो गई है। मीडिया उनकी स्पीकर बन गई है।’

Avatar Written by: February 14, 2020 6:38 pm
Anurag Kashyap Jamia, Shaheen Bagh

नई दिल्ली। शुक्रवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि, ‘मैं जामिया में पहली बार आया हूं। पहले लग रहा था कि हम मर गए हैं। लेकिन यहां आकर लगा कि हम जिंदा हैं।’

Anurag Kashyap Jamia, Shaheen Bagh

‘मैं जामिया में पहली बार आया हूं’

अनुराग ने जामिया पहुंचकर कहा कि, ‘आप उस तरीके की सरकार से डील कर रहे हैं जो अपनों से अलग डील कर रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जामिया में पहली बार आया हूं। पहले लग रहा था कि हम मर गए हैं। लेकिन यहां आकर लगा कि हम जिंदा हैं। एक आंदोलन देखकर लगता है कि हम जिंदा हैं। भेड़ बकरियों की तरह अंदर नहीं जा सकते। मेरे लिए ये आंदोलन जामिया से शुरू हुआ। ये लड़ाई बहुत लंबी है। कल, परसों या चुनाव के साथ ये खत्म नहीं होगी।’

Anurag Kashyap Jamia, Shaheen Bagh

‘मैं सिर्फ दिल की बात कहता हूं’

गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा, ‘हमें विश्वास नहीं है कि गृह मंत्री क्या करते हैं। हमें इसमें विश्वास है कि आप क्या करते हैं। वहीं जो लोग कुछ नहीं कह रहे हैं वो आपकी चुप्पी में आपके साथ हैं। मैं सिर्फ दिल की बात कहता हूं। वो डरते हैं कि आप प्रवोक क्यों नहीं होते हो, उनको प्यार नहीं पता। उनको हिंसा की भाषा आती है।

‘मैं ट्विटर पर वापस आ गया’

अनुराग ने कहा कि, ‘आप लोगों की हिम्मत देख मैं ट्विटर पर वापस आ गया। सबको सबके हाल पर छोड़ कर गया था मैं। आप उस तरीके की सरकार से डील कर रहे हैं, जो अपनों से अलग डील कर रहे हैं।’

Anurag Kashyap Jamia, Shaheen Bagh

‘उनकी अब मैं नहीं सुनता’

गृह मंत्री पर आगे कहते हुए कश्यप ने कहा कि, ‘वो कॉन्ट्राडिक्ट्री बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि बिल नहीं लाएंगे, फिर कहा कि तीन दिन में बात करेंगे। वो जहां होते हैं वहां वैसी ही बात करते हैं। मैं अब सुनता ही नहीं। जब तक हमारी लड़ाई सच है। ये आंदोलन क्या शेप लेगा हम नहीं जानते। ये मोनोलॉग होता है, डायलॉग नहीं होता, एक तरफा बात होती है।

मीडिया पर क्या बोले अनुराग कश्यप

उन्होंने कहा कि, ‘होम मिनिस्टर का काम होता है हमारी सुरक्षा, मीडिया ने हमारा बहुत नुकसान किया है। वो आईना बनना बंद हो गई है। मीडिया उनकी स्पीकर बन गई है।’