newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka: सिद्धारामैया और शिवकुमार के अलावा इन 8 विधायकों को भी कर्नाटक में मंत्री बना रही कांग्रेस, खरगे के बेटे को भी मौका

कर्नाटक में सिद्धारामैया दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2013 से 2018 तक उन्होंने सरकार चलाई थी। इस बार सीएम बनने के लिए उनका मुकाबला शिवकुमार से था। शिवकुमार पहले तो सीएम पद के लिए अड़े हुए थे, लेकिन सोनिया गांधी के मनाने के बाद वो पद की कुर्बानी देने को तैयार हो गए।

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज सिद्धारामैया सरकार का शपथग्रहण समारोह है। सिद्धारामैया को सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला कांग्रेस आलाकमान ने किया था। इसके बाद मसला फंसा था कि मंत्री किनको बनाया जाए। इसके लिए सिद्धारामैया और शिवकुमार शुक्रवार को बेंगलुरु से दिल्ली आए थे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वगैरा से बातचीत कर 8 विधायकों के नाम तय किए गए हैं। कांग्रेस की तरफ से जानकारी दी गई है कि आज कर्नाटक में इन विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इन विधायकों में सिद्धारामैया और शिवकुमार के करीबी लोग हैं।

ministers in karnataka

जिन विधायकों को शपथ दिलाई जानी है, उनमें वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर भी हैं। परमेश्वर का नाम भी सीएम पद की दौड़ में शामिल था। वो कम से कम डिप्टी सीएम की आस लगाए थे, लेकिन ये आस उनकी पूरी नहीं हुई। परमेश्वर इससे नाखुश भी दिखे थे। परमेश्वर के अलावा आज कर्नाटक में शपथ लेने वालों की लिस्ट में केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकिहोली, प्रियंक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान का भी नाम है। एमबी पाटिल लिंगायत नेता हैं। जबकि, प्रियंक खरगे कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे हैं। इस तरह देखा जाए, तो कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गों को मंत्रिमंडल में जगह दी है।

siddaramaiah and dk shivkumar

कर्नाटक में सिद्धारामैया दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2013 से 2018 तक उन्होंने सरकार चलाई थी। इस बार सीएम बनने के लिए उनका मुकाबला शिवकुमार से था। शिवकुमार पहले तो सीएम पद के लिए अड़े हुए थे, लेकिन सोनिया गांधी के मनाने के बाद वो पद की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। सिद्धारामैया ने पहले एलान किया था कि ये उनका आखिरी चुनाव है और इसके बाद वो कर्नाटक में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।