देश
सात दिन के लिए दिल्ली की सारी सीमाएं हुईं सील, केजरीवाल ने मांगे जनता से सुझाव
दिल्ली सीएम ने सोमवार को ऐलान करते हुए बताया कि लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी। इसके साथ ही ऑटो, ग्रामीण सेवा में अब पूरा परिवार यात्रा कर सकता है।
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर 25 मार्च से लागू देशव्यापी लॉकडाउन में अब धीरे-धीरे ढील मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन दिल्ली में केजरीवाल सरकार सख्त नजर आ रही है। सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अनलॉक-1 में मिलनी वाली रियायतों को लेकर जानकारी दी।
सैलून खोलने की अनुमति
जानकारी के मुताबिक अब दिल्ली में मोटरसाइकिल पर दो लोगों को बैठने की अनुमित दे दी गई है और कार में भी सिर्फ दो सवारियों की सवारी से जुड़ा नियम भी समाप्त कर दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के पांचवे चरण की घोषणा में आम जिंदगी को पुन: धीरे-धीरे पटरी पर लाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में अब सैलून या नाई की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी लेकिन स्पा को अभी खोला नहीं जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी दुकानें खुलेंगी और यहां कोई ऑड-ईवन नियम लागू नहीं होगा।
आपको बता दें कि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन 5 से जुड़ी रियायतों का ऐलान किया। लेकिन सबसे बड़ा फैसला दिल्ली के बॉर्डर को सील करने का रहा। अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर जनता से सुझाव भी मांगे हैं, जो शुक्रवार की शाम पांच बजे तक भेजे जा सकते हैं।
केजरीवाल ने मांगे सुझाव
केजरीवाल ने कहा कि, “दिल्ली सरकार को एक महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय चाहिए। क्या दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाए? और क्या दिल्ली के अस्पतालों को देश से आने वाले सभी लोगों के लिए खोला जाए? सुझाव कहां भेजना है, इसको लेकर दिल्ली सरकार की तरफ डिटेल्स भी दी गई हैं। जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक ईमेल: [email protected], व्हाट्सअप: 8800007722, वॉइसमेल: 1031 पर भेजे सकते हैं।”
दिल्ली सरकार को महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय चाहिए।
क्या दिल्ली के बॉर्डर खोल दिए जाएं? क्या दिल्ली के अस्पतालों को देश से आने वाले सभी लोगों के लिए खोला जाए?
अपने सुझाव शुक्रवार शाम 5 बजे तक ईमेल: [email protected]
व्हाट्सअप: 8800007722
वॉइसमेल: 1031 पर भेज सकते है। pic.twitter.com/bvD2sV6Gv7— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2020
दिल्ली सीएम की घोषणा
दिल्ली सीएम ने सोमवार को ऐलान करते हुए बताया कि लॉकडाउन 4 में जो छूट दी गई थी, वो जारी रहेगी। इसके साथ ही ऑटो, ग्रामीण सेवा में अब पूरा परिवार यात्रा कर सकता है। वहीं एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर को सील किया गया है।