Connect with us

देश

Asaram Bapu Convicted: आसाराम को बड़ा झटका, शिष्या से दुष्कर्म केस में कोर्ट ने दिया दोषी करार

Asaram Bapu Convicted: वहीं, एक अन्य महिला अनुयायी ने आसाराम बापू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप लगा था कि आसाराम बापू ने कई बार महिलाओं अनुयायियों के साथ रेप किया। इसके खबर के आने के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर प्रतिक्रियाओं की बयार बही थी। ध्यान रहे कि साल 2018 आसाराम बापू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Published

नई दिल्ली। दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को गुजरात की गांधी नगर अदालत ने दोषी ठहराया है। इससे पहले साल 2013 में उन्हें रेप मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था। बता दें कि आसाराम को कल सजा सुनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें से बाद में साक्ष्यों के अभाव में 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। विदित हो कि इससे पहले साल 2013 में दो महिला अनुयायियों ने आसाराम बापू और नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद देशभर में भूचाल आ गया था। नारायण साईं पर महिला ने 2002-2005 के बीच कई बार रेप का आरोप लगाया था।

वहीं, एक अन्य महिला अनुयायी ने आसाराम बापू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप लगा था कि आसाराम बापू ने कई बार महिला अनुयायियों के साथ रेप किया। इस खबर के आने के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर प्रतिक्रियाओं की बयार बही थी। ध्यान रहे कि साल 2018 आसाराम बापू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, इससे पहले आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बीमारियों का हवाला देकर जमानत याचिका दाखिल भी की थी। याचिका में कहा गया था कि आसाराम पिछले 10 सालों से जेल में है और वर्तमान में कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आरोपी को जमानत दी जाए। वहीं, महिला अनुयायियों के दुष्कर्म के मामले में आसाराम को दोषी करार दिया गया है। कल आरोपी को सजा सुनाई जाएगी। अब ऐसे में आरोपी क्या सजा होती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement