newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: राजस्थान ही नहीं असम में भी कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भिड़े दो गुट

Assam: असम के धुबरी (Dhubri) जिले के राजीव भवन में एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बैठक भारत जोड़ो यात्रा पर विचार-विर्मश के लिए आयोजित की गई थी। खबरों के अनुसार, यह पदयात्रा प्रदेश में एक नवंबर से शुरू होने जा रही है।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पुरानी कांग्रेस की स्थिति खराब चल रही है। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। लेकिन उनकी इस यात्रा से पहले कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थकों के बीच घमासान देखने को मिला रहा है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद कांग्रेस में बवाल हो गया है। अब खबर है कि गांधी परिवार के करीबी अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए है। सूत्रों से अनुसार, अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल जैसे तमाम दिग्गजों का नाम जुड़ गया है। अब असम (Assam) में अंदरूनी कलह देखने को मिली है।

sonia rahul

असम के धुबरी (Dhubri) जिले के राजीव भवन में एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बैठक भारत जोड़ो यात्रा पर विचार-विर्मश के लिए आयोजित की गई थी। खबरों के अनुसार, यह पदयात्रा प्रदेश में एक नवंबर से शुरू होने जा रही है।

जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस के दो गुट के लोग किसी बात को लेकर नोकझोंक करने लगते है। वहीं मौके पर मौजूद किसी शख्स ने कांग्रेस के दफ्तर का ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।