newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: बीजेपी नेता मोहित कंबोज पर हमला, CM ठाकरे के आवास के बाहर बनाया गया निशाना

Mumbai:हमला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी बंगले मातोश्री के पास हुआ। हालांकि हमले को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नेता की गाड़ी सीएम आवास मातोश्री के पास खड़ी थी।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भाजपा नेता मोहित कंबोज पर देर रात हमला हुआ। चौंकाने वाली बात ये है कि हमला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी बंगले मातोश्री के पास हुआ। हालांकि हमले को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नेता की गाड़ी सीएम आवास मातोश्री के पास खड़ी थी। तभी कुछ लोगों ने कार पर हमला बोल दिया। इस हमले में नेता को कोई चोट नहीं आई है।

वीडियो जारी कर दी हमले की जानकारी

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं कल एक शादी समारोह से लौट रहा था। मैं कलानगर इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था तभी अचानक सैकड़ों की संख्या में भीड़ आई और मेरी गाड़ी पर हमला हो गया। मेरी गाड़ी बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के दरवाजे और शीशे को बुरे तरीके से भीड़ ने तोड़ दिया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लैंड रोवर एसयूवी के दरवाजे टूटे हुए हैं और शीशे लगभग चकनाचूर हैं। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- सुनो गौर से दुनिया वालों..बुरी नजर ना हमपे डालो….ना झुकेंगे,ना रुकेंगे,ना डरेंगे,ना थकेंगे…छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक है।आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे।


 बीएमसी में भरा है भ्रष्टाचार

कंबोज ने आगे कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। मैं और मेरी पार्टी बीएमसी में भरे भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करके रहेंगे।  पुलिस ने हमले के बाद बुलाया। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ।  बता दें कि भाजपा नेता मोहित कंबोज  का नाम बीते काफी दिनों से हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर बांटने को लेकर चर्चा में आया था। उन्होंने हाल ही में ट्रस्ट और मंदिरों में फ्री में लाउडस्पीकर बांटे थे और खुले तौर पर कहा हनुमान चालीसा चलाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि हम भी हर मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर हिंदू देवी-देवताओं के गाने बजाएंगे और उनकी पूजा आराधना करेंगे।