newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी को मौका

पको बता दें कि सुषमा स्वराज के निधन के बाद ही उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बांसुरी को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया था। हालांकि बांसुरी इससे पहले बीजेपी से जुड़ी रही हैं लेकिन संगठन में पहली बार उन्हें नियुक्ति दी गई थी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में भाजपा की दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम भी शामिल है। भाजपा ने केंद्र सरकार में मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी को नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है।
बांसुरी स्वराज 16 साल से वकालत के पेशे में हैं। यूके के वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) करने के बाद उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने बैरिस्टर के रूप में अर्हता प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की। 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित हुईं।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के निधन के बाद ही उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बांसुरी को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया था। हालांकि बांसुरी इससे पहले बीजेपी से जुड़ी रही हैं लेकिन संगठन में पहली बार उन्हें नियुक्ति दी गई थी। बांसुरी ने कई हाई प्रोफाइल लोगों की तरफ से मुकदमा लड़ा है। वह उस समय भी सुर्खियों में आई थीं जब पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की टीम में शामिल हुई थीं। उस समय बीजेपी ने बांसुरी का बचाव करते हुए कहा था कि सुषमा स्वराज की बेटी का अपना प्रोफेशन है और वह अपने काम के लिए आजाद हैं इसका राजनीतिक जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। आने वाले दिनों में बांसुरी को अपने राजनीतिक जीवन में खुद को साबित करने की चुनौती होगी क्योंकि लोगों को उनसे वही उम्मीद होगी जो सुषमा स्वराज से हुआ करती थी। बांसुरी के चेहरे से भी उनकी मां की झलक दिखती है। सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री रहते हुए विदेश में फंसे कई भारतीयों की मदद और उनकी सकुशल स्वदेश वापसी कराकर सीधे-सीधे आम लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी।