newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की जगह ‘हेवर्ड’ बोल बैठे भगवंत मान, सोशल मीडिया में लोग ले रहे जमकर मजे

Bhagwant Mann: सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स उनके तरह-तरह के मीम्स बनाकर शेयर भी कर रहे है। वहीं सिंगर अदनान सामी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से भगवंत मान का वीडियो शेयर किया है और पंजाब सीएम पर तंज भी कसा। बता दें कि मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडी किया करते थे और लोगों को गुदगुदाया करते थे।

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) अक्सर अपने बयानों और उटपटांग हरकतों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाते है। इसी क्रम में एक बार फिर भगवंत मान ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐसा कुछ कह दिया है जिसके बाद वो फिर से ट्रोल हो गए है। दरअसल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान सरकारी स्कूल के टीचर को ट्रेनिंग देने की बात करते है। भगवंत मान कहते है कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। इस दौरान वो कई विदेशी यूनिवर्सिटी का भी जिक्र करते है। लेकिन संबोधन के दौरान वो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का नाम गलत बोल देते है और वो हेवर्ड ले लेते है। जिसके बाद अब उनकी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।

mann and kejriwal

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स उनके तरह-तरह के मीम्स बनाकर शेयर भी कर रहे है। वहीं सिंगर अदनान सामी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से भगवंत मान का वीडियो शेयर किया है और पंजाब सीएम पर तंज भी कसा। बता दें कि मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडी किया करते थे और लोगों को गुदगुदाया करते थे।

लोगों की प्रतिक्रिया-

 

बता दें कि लुधियाना स्कूली शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां एक निजी रिजॉर्ट में सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों से विशेष बैठक की थी। इसी दौरान मान की जुबान फिसल गई और वो बियर हेयवार्ड का नाम ले लेते है।