newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhai Dooj: देशभर में मनाया जा रहा भाई दूज का त्योहार, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

Bhai Dooj: आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये भाई- बहन का त्योहार (भाई दूज) है। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाती है। इस दौरान दोनों (भाई-बहन) एक- दूसरे से सुख- दुख में साथ निभाने का वचन भी देते हैं।

नई दिल्ली। आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये भाई- बहन का त्योहार (भाई दूज) है। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाती है। इस दौरान दोनों (भाई-बहन) एक- दूसरे से सुख- दुख में साथ निभाने का वचन भी देते हैं। भाई दूज का ये त्योहार कई जगहों पर यम द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाई दूज के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,‘भाई दूज के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।’

bhai dooj new

भैया दूज को भाऊ बीज और भथरू द्वितीया भी कहा जाता है। हिंदू परंपराओं के मुताबिक देवी यमुना ने अपने भाई यमराज को कार्तिक द्वितीया को अपने घर पर खाना खिलाया था। तभी से यह दिन यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इसी वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को भाईदूज की बधाईयां दी हैं। उन्होंने कहा, समस्त देशवासियों को “भाई दूज” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस तरह हुई भाई-दूज की शुरुआत

पौराणिक मान्यताओं की मानें तो यमुना के अनेकों बार अपने घर बुलाने के बाद यमराज इस दिन उनके घर गए थे। अपने भाई के आने की खुशी में यमुना ने यमराज के लिए कई तरह के पकवान बनाए और उन्हें भोजन करवाया था, इसके साथ ही तिलक लगाकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।