
नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित कमेंट करने वाली नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, रांची समेत कई जगहों पर हिंसा की घटनाए हुई थी। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। कई राजनीतिक दल इस मामले पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भड़कीं हिंसा पर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में हुई नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, हिंसा से एक सप्ताह पहले यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) से करीब एक दर्जन लोग रांची (Ranchi) आए थे। बता दें, रांची में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने धार 144 लागू लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने मुस्लिम युवाओं को हिंसा करने के लिए उत्तेजित किया था। रांची में प्रदर्शनकारियों में अधिकांश संख्या युवाओं की थी। जिनमें से अधिकांश युवा सहारनपुर से आए थे। इसके अलावा यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि इस हिंसा को उग्र करने के लिए यूपी फंडिंग की गई थी। साथ ही हिंसा को भड़काने के लिए पहले ही प्लानिंग तैयार की गई थी। करीब 4 जून को इस हिंसा को उग्र करने की सुनियोजित तैयारी की गई थी। इसके लिए 100 से अधिक युवाओं की अलग-अलग टीमें बनाकर भेजी गई थी। इसके साथ ही हिंसा को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया था। बहरहाल , अब पुलिस इस पूरे मसले को संज्ञान में लेने के बाद एक्शन के मूड में आ चुकी है। पुलिस हिंसा में संलिप्त सभी दंगाइयों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर चुकी है।
वहीं रविवार को रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया, “अभी कई जगह पर FIR दर्ज़ किए गए हैं। हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।”
झारखंड: रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला।
सुरेंद्र कुमार झा, SSP, रांची ने बताया, “अभी कई जगह पर FIR दर्ज़ किए गए हैं। हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।” pic.twitter.com/2siWfFfD6l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2022
ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची में जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया था। इस घटना में 2 लोगों की मौत भी हुई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।