newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, अमृतसर के CP पर गिरी अजनाला कांड की गाज, 18 IPS का तबादला

Punjab: अमृतसर सीपी जसकरन सिंह तबादला कर दिया गया है। वहीं अब नौनिहाल सिंह अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईपीएस जसकरन सिंह अब आईजी इंटेलिजेंस के हेड नियुक्त किए गए हैं।

नई दिल्ली। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। राज्य में क्राइम की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके बाद से पंजाब की भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर है। हाल ही में अमृतसर के अजनाला में खालिस्तानी समर्थकों अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने थाने पर धब्बा बोल दिया और कब्जा कर लिया। अमृतपाल ने अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करवाने के लिए हिंसक प्रदर्शन किया। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। वहीं अमृतपाल के आगे भगवंत मान सरकार खालिस्तानी समर्थकों के आगे घुटने टेकते हुए दिखाई दी। जिसका नतीजा ये रहा कि लवप्रीत सिंह तूफान को जेल से रिहा करना पड़ा। इसी बीच अब पंजाब में पुलिस ने बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। वहीं अमृतसर के कमिश्नर जसकरन सिंह पर भी अजनाला कांड को लेकर गाज गिरी है।

अमृतसर सीपी जसकरन सिंह तबादला कर दिया गया है। वहीं अब नौनिहाल सिंह अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईपीएस जसकरन सिंह अब आईजी इंटेलिजेंस के हेड नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अरुण पाल सिंह को ADGP मार्डेनाइजेशन पंजाब-चंडीगढ़, आईपीएस आर के जयसवाल ADGP एसटीएफ पंजाब, गुरिंदर सिंह ढिल्लों को एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं सुरिंदपाल सिंह परमार को ADGP बठिंडा रेंज, जालंधर रेंज के आईजी गुरशरण सिंह संधू का ट्रांसफर कर आईजीपी क्राइम चड़ीगढ़ भेजा गया है। अजय मलूजा को DIG एसटीएफ बठिंडा तबादला किया गया है।