newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parliament Special Session: ‘ये नमाज के लिए क्या जगह देंगे..’ नई संसद जाने से पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बड़ा बयान

Parliament Special Session: केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, नमाज पढ़ने की इजाजत या कोई जगह कैसे बनाएंगे? जबकि उन्होंने नफरत फैला रखी है, हिंदू-मुसलमानों से नफरत फैला रखी है। वो नमाज पढ़ने के लिए जगह क्यों बनाएंगे?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहते है। फिर चाहे जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) हो या हिजाब विवाद हर एक मसले पर वो ऐसा कुछ बोल देते है जिसकी वजह से सुर्खियों में आ जाते है। इस बार नई संसद पर शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रतिक्रिया दी है। नए संसद भवन में जाने से पहले सपा सांसद बर्क ने मांग की है कि नई संसद में नमाज पढ़ने की जगह होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला भी बोला। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Shafiqur Rahman Barq

पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर क्या नई संसद में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए नमाज पढ़ने की जगह होनी चाहिए। जिस पर शफीकुर्रहमान बर्क ने बिना नाम लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जवाब दिया कि, पुरानी संसद में भी नमाज पढ़ने की कोई जगह नहीं थी। ये उन्हें सोचना चाहिए कि नमाज पढ़ने की इजाजत या कोई जगह कैसे बनाएंगे? जबकि उन्होंने नफरत फैला रखी है, हिंदू-मुसलमानों से नफरत फैला रखी है। वो नमाज पढ़ने के लिए जगह क्यों बनाएंगे? मुसलमानों का नमाज का वक्त हो जाता है तो उनके लिए भी कोई जगह होनी चाहिए। वो अल्लाह-अल्लाह कर लेते। नई संसद में नमाज पढ़ने की जगह होनी चाहिए थी।

गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सपा सांसद बर्क का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने संसद से जुड़ी कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा यही सदन है जिन्होंने शफीकुर्रहमान बर्क 93 की आयु में भी सदन में अपना योगदान देते रहे है।