newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Archana Gautam: ‘Bigg Boss’ फेम अर्चना गौतम को कांग्रेस ने निकाला, पार्टी दफ्तर के बाहर मारपीट का लगाया था आरोप

Archana Gautam Expelled From Congress: वायरल वीडियो में नजर आ रहा था कि जब अर्चना गौतम अपने पिता के साथ दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया। खबरों के मुताबिक संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास होने पर वो प्रियंका गांधी को बधाई देने पहुंची थी। लेकिन पार्टी दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया और उनके साथ मारपीट भी की।

नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान होस्टेड टीवी शो रियलिटी बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम को भला कौन नहीं जानता है। भले ही अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई हो। लेकिन उन्होंने फैंस को खूब एंटरटेन किया। इसके बाद अर्चना गौतम ‘खतरों के खिलाड़ी-13’ भी अपना एक्शन दिखाते हुए नजर आई। लेकिन इसी बीच बीते दिनों सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें अर्चना और उनके पिता के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। बताया जा रहा था कि वो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने जा रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने उनके साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की। अर्चना ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर पार्टी से जुड़े लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने अर्चना गौतम को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। उन्हें प्रदेश इकाई की अनुशासन समिति ने छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा था कि जब अर्चना गौतम अपने पिता के साथ दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया। खबरों के मुताबिक संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास होने पर वो प्रियंका गांधी को बधाई देने पहुंची थी। लेकिन पार्टी दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया और उनके साथ मारपीट भी की।

इससे पहले अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के PA संदीप सिंह पर धमकी देने का आरोप लगा चुकी है। इस मामले में अर्चना के पिता ने मेरठ में संदीप सिंह पर हत्या और अपहरण का केस दर्ज करवाया था।

2022 यूपी विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी शिकस्त-

ज्ञात हो कांग्रेस ने अर्चना गौतम को 2022 उत्तर विधानसभा चुनाव में  मेरठ की हस्तिनापुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन भाजपा के प्रत्याशी दिनेश खटीक ने अर्चना गौतम को बुरी तरह से हरा दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)