newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची

प्रेस कांफ्रेंस में मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों को दिल्ली के घर घर तक पहुंचाएंगे। पॉजिटिव एजेंडा के तहत हम चुनाव लड़ेंगे और जो हमारी यह लिस्ट है 57 लोगों की वह विजेताओं की लिस्ट है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बची हुई 13 सीटों के उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि, बहुत जल्द हम उन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

Manoj tiwari PC

उम्मीदवारों की घोषणा के लिए बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 11 उम्मीदवार एससी और चार महिलाएं शामिल है।

प्रेस कांफ्रेंस में मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों को दिल्ली के घर घर तक पहुंचाएंगे। पॉजिटिव एजेंडा के तहत हम चुनाव लड़ेंगे और जो हमारी यह लिस्ट है 57 लोगों की वह विजेताओं की लिस्ट है। हम लोग जीत की तरफ अग्रसर हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर श्याम जाजू भी मौजूद थे।

Manoj Tiwari PC Prakash Javdekar

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को करीब ढाई घंटे तक चली थी। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो इससे पहले ही 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। आप ने जहां मौजूदा 46 विधायक को टिकट दिया है तो वहीं 15 विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि आठ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपटगंज से चुनाव लड़ेंगे।