newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Antony: कांग्रेस के दिग्गज नेता के बेटे को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता

Anil Antony: अनिल एंटनी पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बीते दिनों बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद उपजे विवाद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल, पार्टी ने अनिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता और सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा को भी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि अनिल एंटनी पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बीते दिनों बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर उपजे विवाद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल हो जाने की वजह से एंके एंटनी ने व्यक्तिगत रूप से अपने बेटे के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल, अनिल एंटनी पार्टी लाइन से बाहर जाकर बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसे लेकर उनके परिवार में अंतर्कलह की स्थिति भी पैदा हो गई थी। दरअसल,  इससे पहले बीबीसी ने गुजरात दंगे पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। लेकिन, इसकी स्क्रीनिंग पर भारत में प्रतिबंध लगा गया था। कारण यह था कि इस डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को गुजरात दंगे के विलेन के रूप में पोट्रेट किया गया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले में पीएम मोदी को क्लीनचिट दे चुकी है, लेकिन बताया गया कि बीबीसी बेवजह इस पुराने विवाद पर डॉक्यूमेंट्री बनाकर राजनीतिक माहौल को दूषित कर पीएम मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

anil antony

लेकिन, डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी कई जगहों पर जबरन स्क्रीनिंग की गई थी। उधर, इस पूरे मसले को लेकर जमकर सियासी बवाल हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस बीच कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने खुलकर बीजेपी का समर्थन कर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर लगे प्रतिबंध की पैरोकारी की। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। लेकिन , इसके बाद अनिल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। बहरहाल,  अब वो आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।