newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhagirath Biyani: BJP के इस नेता ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारकर दुनिया को कहा अलविदा

Bhagirath Biyani: पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि बियाणी ने आज दोपहर में अपने मीरा नगर इलाके स्थित घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि भगीरथ के परिवार वालों को गोली की आवाज सुनी और जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीड जिले के भाजपा के शहर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी के आवास पर उनकी लाश मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भगीरथ बियाणी ने खुद गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है कि आखिर उन्होंने आत्महत्या क्यों की? बीड जिले के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि बियाणी ने आज दोपहर में अपने मीरा नगर इलाके स्थित घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि भगीरथ के परिवार वालों को गोली की आवाज सुनी और जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता किसी बीमार से जूझ रहे थे। मामले की तफ्तीश में की जा रही है।

Bhagirath Biyani

मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता के घर का मुआयना भी किया है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में भी लगी हुई है कि आखिर किस वजह से उन्होंने बड़ा कदम उठाया। वहीं भगीरथ बियाणी की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

BJP सांसद प्रीतम मुंडे ने ट्वीट करके दी जानकारी-

उधर भाजपा सांसद प्रीतम मुंडे ने घटना की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों के साथ उनके आवास पर पहुंची। घटना की जानकारी देते हुए प्रीतम मुंडे ने लिखा, ”बीड भाजपा नगर अध्यक्ष एवं हमारे वीर कार्यकर्ता भगीरथ दादा बियाणी के दुखद निधन के कारण आज सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।”