लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वो लंबे समय बीमार चल रहे थे। 89 साल के कल्याण सिंह लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए थे। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बता दें कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को बीते 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एसजीपीजीआई से पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था। इससे पहले शुक्रवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की तबीयत की जानकारी लेने एसजीपीजीआई गए थे। उस वक्त वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने सीएम योगी को बताया था कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेडिकल एक्सपर्ट, उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखे रहे स्टाफ ने कहा था कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा।
कई दिनों से वेंटिलेटर पर भी रखे गए कल्याण सिंह को हाई प्रेशर ऑक्सीजन भी देनी पड़ रही थी। लेकिन शनिवार देर रात स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और डॉक्टरों की टीम भी कल्याण सिंह को नहीं बचा पाई।
इससे पहले उड़ी थी मौत की अफवाह, पीएम मोदी ने बताया था सच
बता दें कि कल्याण सिंह के निधन की खबर इससे पहले भी अफवाह के रूप में सामने आई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा जी, सीएम योगी जी और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गए थे, मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। फिलहाल यह ट्वीट पीएम मोदी ने जुलाई में किया था। वहीं अब 21 अगस्त को कल्याण सिंह अंतिम सांसें ली।
पीएम मोदी सहित पार्टी के सभी नेताओं ने जताई शोक संवेदना
दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति! pic.twitter.com/Z3fq49n1yE
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021
भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021
कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021
कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा की। pic.twitter.com/ZvL3gAj7Yl
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021
कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए। pic.twitter.com/PyslNND4Lc
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021
जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है।
बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021
राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण जीवन को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनके निधन से देश व समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है।
ये देश व आने वाली पीढ़ियाँ उनके वृहत योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021
श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 21, 2021
जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 21, 2021
श्री कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 21, 2021
कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले “बाबू जी” की छवि सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। कल्याण सिंह जी ने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई।
प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 21, 2021
कल्याण सिंह जी ने सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों हेतु संघर्ष किया।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कभी भी आदर्शों से समझौता नहीं किया।
उनके पुत्र राजवीर सिंह जी और परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना।
ॐ शांति!— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 21, 2021
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी का निधन एक बहुत बड़ी, और कभी पूर्ण ना हो पाने वाले क्षति है।
वह राष्ट्र को समर्पित ऐसे राजनैतिक व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति: pic.twitter.com/DP4TmXCERk
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 21, 2021
Saddened by the demise of Shri. Kalyan Singh, former chief minister of Uttar Pradesh. He worked for the betterment of backward classes, youth and women.
Dedicated to serving the nation, he was a good administrator.
Condolences.— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) August 21, 2021
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, एक कुशल प्रशासक,पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का इस तरह से हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुःखदाई है।
बाबूजी के जाने से जो राजनैतिक रिक्तता आई है उसकी भरपाई असंभव है।
1/2 pic.twitter.com/kBwCNejXTt
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 21, 2021
भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। वह जमीन से जुड़े, कुशल प्रशासनिक क्षमता के व्यक्ति थे, जिन्होंने समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिये पूरा जीवन लगाया
देश के सांस्कृतिक उत्थान के लिये उनके प्रयासों को देश कभी नहीं भूल पायेगा। ॐ शांतिः pic.twitter.com/FNEMEe7XPk
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 21, 2021
I mourn the death of Kalyan Singh this evening. A resolute supporter of Ram temple movement, he dispelled the absurd notion that Hindutva was an upper-caste phenomenon. Recall the slogan: “Kalyan Singh kalyan karo, Ram ka mandir nirman karo”. He was the backroom hero of Dec 6.
— Swapan Dasgupta (@swapan55) August 21, 2021
Sri Kalyan Singh Ji lived for Desha & Dharma.
His commitment to the cause of Bharatiya Samskruti is a lesson for all young Bharatiyas, especially those in politics.
Prayers to Prabhu Sri Ramachandra to grant him Sadgati. ?
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) August 21, 2021
Saddened by the demise of veteran leader, ‘Babuji’ Kalyan Singh ji. A towering personality in Indian politics, he was the former Uttar Pradesh Chief Minister & former Governor of Rajasthan!
Pray for his Sadagati ? pic.twitter.com/KZiAquweAR
— K.Annamalai (@annamalai_k) August 21, 2021
Deeply saddened by the demise of Kalyan Singh Ji. He was a great leader and a veteran administrator.
Om Shanti.— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 21, 2021
Deeply saddened to hear of the demise of Kalyan Singh ji. Kalyan Singh ji was a true statesman and worked tirelessly for the marginalised sections of Indian society. Generations will remember his contribution towards cultural nationalism. Om Shanti. pic.twitter.com/k8lLatRC6c
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) August 21, 2021
A legend in his own times, Ram Bhakt to the core, a visionary backward class leader Sri Kalyan Singh, Ex Chief Minister of UP breathed his last in Lucknow after brief illness. Pray god for Sadgati to his soul & give strength to near & dear ones to bear the loss .
???— B L Santhosh (@blsanthosh) August 21, 2021