Video: ‘बाज ना आए शहजादे..’, राहुल पर BJP ने बनाया Video, PM पर दिए बयानों और उनकी सांसदी रद्द होने तक के सफर को दिखाया

Rahul Gandhi disqualification: भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम, चौकीदार चोर है, RSS Killled Gandhi Ji जैसे बयानों पर  दर्शाया गया है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, शहजादे का सम्मान हो,भले ही जनता का अपमान हो। इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि राहुल गांधी द्वारा कोर्ट से माफी मागने वाले कागज को भी फाड़ देते है।

Avatar Written by: March 28, 2023 1:20 pm

नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी। सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में कांग्रेस नेता को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें तुरंत जमानत भी दे थी। एक तरफ जहां राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद से कांग्रेस समेत विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे है। इतना ही नहीं विपक्ष सड़क पर उतरकर राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन भी कर रहे है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस पर वार कर रही है। इसी क्रम में भाजपा ने एक वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी की सांसदी जाने पर निशाना साधा है। इसके साथ ही 55 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी सांसदी जाने तक के सफर को इस वीडियो में दिखाया गया है।

Rahul Gandhi disqualification: भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम, चौकीदार चोर है, RSS Killled Gandhi Ji जैसे बयानों पर  दर्शाया गया है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, शहजादे का सम्मान हो,भले ही जनता का अपमान हो। इसके अलावा वीडियो में दिखाया गया है कि राहुल गांधी द्वारा कोर्ट से माफी मागने वाले कागज को भी फाड़ देते है।

इसके अलावा भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, ये…पहली बार नहीं है।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि मोदी नाम वाले सारे चोर क्यों होते है। जिसके बाद गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।