
नई दिल्ली। पंजाब के नवांशहर से पूर्व विधायक अंगद सिंह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूषण आशू भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अंगद सिंह का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जानकारी के लिए बता दें कि अंगद सिंह सैनी यूपी के रायबरेली सदर सीट से बीजेपी विधायक अदिति सिंह के पति हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के पहले अदिति सिंह कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई थी।
अगंत सिंह के पार्टी में शामिल होने की जानकारी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- आज मैं और भारत भूषण आशु अंगद सैनी का दोबारा कांग्रेस में स्वागत करने नवांशहर में उनके घर पहुंचे। प्रत्येक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान देने में कमी नहीं रखी जाएगी।
ਅੱਜ ਨਵਾਂ ਸਹਿਰ ਵਿੱਚ @angadsinghnsr ਅੰਗਦ ਸੈਨੀ ਜੀ ਨੂੰ ਕਾਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਜੀ ਆਇਆ ਕਹਿਣ ਲਈ ਮੈਂ ਅਤੇ @BB__Ashu ਜੀ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਘਰ ਨਵਾਂ ਸਹਿਰ ਵਿੱਚ .
ਹਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਦਾ ਬਣਦਾ ਮਾਣ ਸਤਿਕਾਰ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀ ਰਹਿਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ pic.twitter.com/vQfsl1xgGq— Amarinder Singh Raja (@RajaBrar_INC) May 9, 2022
कांग्रेस पर गंभीर आरोप
इससे पहले अंगद सिंह ने पंजाब विधानसभा में टिकट ना दिए जाने के बाद कांग्रेस पर गंभीर आरोप लाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उन्हें टिकट के बदले पत्नि अदिति सिंह के खिलाफ इंटरनेट पर अपशब्द लिखने के लिए मजबूर कर रही है। लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंगत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सके और दूसरी तरफ कांग्रेस भी पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही थी।
बता दें कि अंगद सिंह की पत्नी ने भी इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी का दामन थामा था। वर्तमान में वह यूपी के राय बरेली सदर से भाजपा की विधायक हैं। अंगद सिंह ने अदिति सिंह से साल 2019 में शादी की थी।