
नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता और मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने अभिनय करते हुए 14 वर्ष का वनवास काटा था। मगर क्या आपको पता है कि वो अभी एक और एक वनवास काट रहे हैं और अब वो जल्द ही इसे तोड़ने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा वनवास है तो हम आपको बताते हैं।
Watch: PM Narendra Modi flags off 3 Vande Bharat trains via video conferencing pic.twitter.com/MC4QkmNGw0
— IANS (@ians_india) August 31, 2024
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मेरठ-लखनऊ, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रेनों का शुभारम्भ किया। इस दौरान मेरठ सिटी स्टेशन पर उपस्थित मौजूदा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत समय से मेरा ट्रेन यात्रा का वनवास चल रहा है। मैं बहुत जल्द इस वनवास को तोड़ूंगा जब इसी वंदे भारत ट्रेन से मेरठ से लखनऊ जाऊंगा। बीजेपी सांसद ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ मेरठ की जनता लाभान्वित होगी बल्कि जनपद के विकास को पंख लगेंगे।
#WATCH मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। इसका स्वागत हुआ… pic.twitter.com/9wMyYB9orG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत के ज़रिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। मेरठ एक ओर रीजनल रैपिड ट्रांसपोट सिस्टम (आरआरटीएस) के ज़रिए राजधानी दिल्ली से जुड़ रहा है तो दूसरी ओर इस वंदे भारत से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी भी कम हो गई है। आधुनिक ट्रेनें, एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, हवाई सेवाओं का विस्तार और पीएम गति शक्ति का विज़न कैसे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलेगा एनसीआर इसका उदाहरणा बन रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत के ज़रिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों की खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। मेरठ एक ओर RRTS के ज़रिए राजधानी दिल्ली से जुड़ रहा है तो… pic.twitter.com/FTEAprLour
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 31, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं की समाधान की उम्मीद जगाई है लेकिन अभी हमें इस दिशा में हमें बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेल गरीब, मध्यम वर्ग सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगाई है लेकिन अभी हमें इस दिशा में हमें बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेल सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।” pic.twitter.com/UPAVkAVY1h
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 31, 2024