newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी कि स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट, देखिए किसके-किसके नाम हैं शामिल

Bihar Election: कांग्रेस(Congress) ने अपनी लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर(Raj Babbar), सचिन पायलट, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का भी नाम शामिल किया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डडा, यूपी CM योगी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत 30 नेता शामिल है। इस सूची में शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि 243 सीटों की विधानसभा बिहार में भारतीय जनता पार्टी इस बार JDU के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वहीं मुकेश सहनी वाली विकासशील पार्टी और जीतनराम माझी की HAM पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी से पहले कांग्रेस ने भी बिहार चुनाव को देखते हुए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम शामिल हैं।

Bihar BJP Star Pracharak

 

इसके अलावा कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, सचिन पायलट, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का भी नाम शामिल किया है। वहीं सीट शेयरिंग की बात करें तो राज्य की 243 सीटों में से 121 सीटों भाजपा और वीआईपी चुनाव लड़ेगी। वहीं 122 सीटों पर  जदयू और जीतन राम मांझी की एचएएम चुनाव लड़ेगी।

Sonia Gandhi Rahul Gandhi Manmohan

गौरतलब है कि बिहार में तीन चरणों में मतदान होगा। जिसमें पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव तीन नवंबर को होगा और सात नंवबर को तीसरे चरण का चुनाव कराया जाएगा। बता दें, मतगणना 10 नवंबर को होगी।