
नई दिल्ली। गुजरात के बनासकांठा में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से धमाका हुआ और इसके बाद कई और धमाके हुए। ब्लास्ट इतने जबर्दस्त थे कि फैक्ट्री की छत की स्लैब तक उड़ गई। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Gujarat | Explosion occurs in a factory in the industrial area in Deesa, Banaskantha district; Five workers dead, says Collector. pic.twitter.com/PYkmn4UVeW
— ANI (@ANI) April 1, 2025
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। वहीं बुलडोजर की मदद से फैक्ट्री का मलबा हटाया जा रहा है। मलबे के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ फैक्ट्री में उस समय लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के कई आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल का कहना है कि आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Watch: A explosion in a firecracker factory in Gujarat’s Banaskantha district led to the collapse of a three-story building. Several people were killed, some due to the fire while others were trapped under the debris. Rescue operations are underway as authorities fear more people… pic.twitter.com/S9lnyFzGQo
— IANS (@ians_india) April 1, 2025
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोदाम में केवल भंडारण की अनुमति थी, लेकिन यहां गोदाम के नाम पर पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है। डीसा जीआईडीसी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद स्थिति क्लियर होगी वहीं फैक्ट्री मालिक को पकड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। उधर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।