
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ और WTF के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पदकवीरों का गुरुवार को दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी हैं। एक तरफ जहां प्रदर्शन में बैठे पहलवानों को मनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। आज महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट खुद इस मामले पर खिलाड़ियों से मिलने पहुंची। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल पहलवान के प्रदर्शन को लेकर सियासी रोटी सेंकने की कोशिश करने में जुट गए है। लेकिन पहलवानों ने उनके अरमानों पर ही पानी फेर दिया। दरअसल गुरुवार को सीपीएम नेता वृंदा करात अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंची थी।
मगर भरे से मंच से सबके सामने सीपीएम नेता वृंदा करात और उनके नेताओं को नीचे उतरना पड़ा। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहलवान बजरंग पुनिया मंच पर कुछ बोल रहे होते है। इसी दौरान उनके साथी खिलाड़ी इस बात की खबर देते है। जिस पर बजरंग पुनिया कहते है,” कौन है आप जो भी मैडम सामने आइए। इसके बाद वो उनसे कहते है कि आप लोग नीचे उतर जाइए। प्लीज मैडम इसको राजनीतिक मुद्दा न बनाए। बजरंग पुनिया आगे वृंदा करात से अपील करते है कि ये खिलाड़ियों का धरना है।”
#WATCH | CPI(M) leader Brinda Karat asked to step down from the stage during wrestlers’ protest against WFI at Jantar Mantar in Delhi. pic.twitter.com/sw8WMTdjsk
— ANI (@ANI) January 19, 2023
लोगों के रिएक्शन-
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे है। साथ सीपीएम नेता वृंदा करात को निशाने पर लिया है। एक यूजर ने बजरंग पुनिया की तारीफ करते हुए लिखा, ”बेहतरीन, बजरंग पुनिया जी पूछ रहे हैं यह बृंदा करात जी के लिए यह कौन है।”
बेहतरीन ?
बजरंग पुनिया जी पूछ रहे हैं यह बृंदा करात जी के लिए यह कौन है?— PEEYUSH TRIPATHI ?? (@Peeyush_spn) January 19, 2023
Haha…Great!??
The Mega-Bhindi-Lol-Slam waale kidhr bhee Ghus Jaate!!??— NIRANJANA.G.CHELUR (@MAXCHELUR) January 19, 2023
Correct thing done by the #Wrestlers & rightly said by #Olympic Games medallist @BajrangPunia – ये खिलाडियों का धरना है
Opportunists shown their place— Gautam Aggarwal ?? (@gauagg) January 19, 2023
Once upon a time….. number one wrestler Badi Bindi wali didi…..?
— JYOTI सिंह DHILLON?? (@nayabharathoon) January 19, 2023
Me to bajrang bhai pic.twitter.com/E9pfp8IptW
— Gyanu (@ImAmardeep007) January 19, 2023
कम्युनिस्टों के साथ सही किया, कहीं भी घुस जाते है।
— सुनील कुमार पाण्डेय (@SunilPandayIND) January 19, 2023
आंदोलनजीवी , जिधर मौका देखते है वही घुस जाते है
— राम (@TheRVP) January 19, 2023
Brinda ji har jagah apna presence aur political benefit khojna sahi nhi hota…
— SAURABH SAGAR (@SAURABHSAGR) January 19, 2023
बता दें कि बुधवार से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन दे रहे खिलाड़ी खेल मंत्रालय पहुंच गए है। अब पहलवान खेल मंत्रालय के अधिकारी से मुलाकात करेंगे।