Delhi: पिछले 17 साल का टूटा रिकॉर्ड, 22 नवंबर को रही सबसे सर्द सुबह

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) अभी कोरोना और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या झेल रही है। इसी बीच सर्दियों (Cold) ने भी दी दस्तक दे ही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्दियों के मौसम में कोरोना के संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा है। नवंबर के महीने में ठंड शुरु हो जाती है।

Avatar Written by: November 22, 2020 4:47 pm

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) अभी कोरोना और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या झेल रही है। इसी बीच सर्दियों (Cold) ने भी दी दस्तक दे ही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्दियों के मौसम में कोरोना के संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा है। नवंबर के महीने में ठंड शुरु हो जाती है। लेकिन इस साल पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

cold-weather

दरअसल, रविवार की सुबह पिछले 17 सालों की सबसे सर्द सुबह रही है। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में शीत लहर भी चली है। जिससे आज की सुबह में काफी ठंड़ रही। आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये 2003 ते बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा।इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।