newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Elections Results: कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बीएस येदियुरप्पा का बड़ा बयान, बोले-अपने उद्देश्य से विचलित न हों

Karnataka Elections Results: कर्नाटक के भीतर 22 साल बाद वापसी करते हुए कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि अभी कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है, अंतिम परिणाम आने में देरी है। लेकिन कांग्रेस इसके बावजूद भी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों से बढ़त बनाए हुए है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी की भीतर ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। इसके बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान दिया है। येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कहा, कि भारतीय जनता पार्टी जनता के मताधिकार को पूरी तरह से स्वीकार करती है। हम जनता जनार्दन का सम्मान करते हैं। कांग्रेस जीती है, उन्हें बधाई, अब हम विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी को अब कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मंथन करने की जरूरत है कि आखिर क्या वो वजहें रहीं जिनके चलते हमें हार का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही बीएस येदियुरप्पा ने ये भी कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य के भीतर पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ काम किया है। हम हारें या जीतें ये कोई बड़ी बात नहीं है। दो सीट से शुरुआत कर बीजेपी आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं से मैं अनुरोध करता हूं कि इन नतीजों के चलते अपने उद्देश्य से विचलित न हों।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक के भीतर 22 साल बाद वापसी करते हुए कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि अभी कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है, अंतिम परिणाम आने में देरी है। लेकिन कांग्रेस इसके बावजूद भी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों से बढ़त बनाए हुए है।