
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें होंगी, जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। यह बजट सत्र दो चरणों में 4 अप्रैल तक चलेगा।
आज सुबह 11 बजे से #BudgetSession2025 आरंभ होगा। सत्र के पहले दिन माननिया राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मु जी दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। कल 1 फरवरी को #Budget2025 प्रस्तुत होगा। इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। pic.twitter.com/OQhyg5shq3
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) January 31, 2025
सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने रखी अपनी मांगें
बजट सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की, लेकिन विपक्षी दलों ने अपनी मांगें स्पष्ट कर दीं। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुए हादसे पर चर्चा की मांग की और पारदर्शी जांच की आवश्यकता बताई। वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष संसद सत्र में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएगा।
#LIVE: राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण
देखिये सुबह की ताज़ा और बड़ी ख़बरें #9BajGaye में | #ATLivestream | @nehabatham03 https://t.co/UYnwSa4ftz
— AajTak (@aajtak) January 31, 2025
बजट सत्र में पेश किए जाएंगे 16 अहम विधेयक
इस बजट सत्र में सरकार 16 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें वक्फ संशोधन विधेयक, आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, रेलवे (संशोधन) विधेयक और बैंकिंग (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार आठवां बजट पेश कर इतिहास रचेंगी।
ये हैं बजट सत्र में पेश होने वाले 16 अहम विधेयक:
- वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
- मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024
- बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
- रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
- आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
- वित्त विधेयक, 2025
- विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
- “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
- आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
- बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
- तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
- बॉयलर बिल, 2024
- समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024
- तटीय नौवहन विधेयक, 2024
- मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024
- गोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में SC/ST के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन बिल, 2024
दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र
बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद 10 मार्च से दूसरा चरण शुरू होगा और 4 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान सरकार कई बड़े आर्थिक और सामाजिक सुधारों पर चर्चा करेगी।