newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jahangirpuri Violence: VHP और बजरंग दल पर केस दर्ज, बिना इजाजत रैली निकालने का लगा आरोप

Jahangirpuri Violence:बता दें कि जहांगीरपुरी में  शोभायात्रा निकालने से पूर्व पुलिस-प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अब यह एफआईआर दर्ज की गई है। बीते शनिवार को जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया था। जिसकी जद में आने से कई लोग घायल हो गए थे।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के बीच दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की तरफ से शोभायात्रा निकालने के लिए मना किया जा चुका है। शोभायात्रा निकालने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है। ध्यान रहे कि पुलिस की तरफ से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। उन पर पथराव किया जा रहा है। वहीं,  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शोभायात्रा में शामिल हुए लोग भी हथियार लहराते हुए देखे गए हैं, जिसकी वजह से समाज में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। लिहाजा अब पुलिस-प्रशासन शोभायात्रा निकालने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मूड में आ चुकी है।

Delhi: जहांगीरपुरी मामले में बड़ा खुलासा, शोभायात्रा पर गोली चलाने वाले असलम समेत अबतक 15 लोग धरे, jahangirpuri case miscreants fired 15 people including ansar arrested

आखिर क्यों किया केस दर्ज 

बता दें कि जहांगीरपुरी में  शोभायात्रा निकालने से पूर्व पुलिस-प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अब यह एफआईआर दर्ज की गई है। बीते शनिवार को जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया था। जिसकी जद में आने से कई लोग घायल हो गए थे। यहां तक की पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर लगी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 पुलिसकर्मी पथराव की जद में आकर चोटिल हो गए थे। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। उधर, इस पूरे मामले में पुलिस अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इलाके में तनाव का माहौल जारी है। सोनू चिकना को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने पथराव किया है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि वहां के बाशिंदे कानून-व्यवस्था का मखौला उड़ाने का मन बना चुके हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का तनिक भी खौफ नहीं है।

West Bengal: दो वर्ष बाद फिर से रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी में विश्व हिंदू परिषदओंकार न्यूज हिन्दी (सम्पूर्ण सत्य) | हिन्दी समाचार ...

ध्यान रहे कि जहांगीरपुरी की झुग्गियों में काफी संख्या में अवैध रूप से बांग्लादेशी मुस्लिम रहते हैं, जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान पथराव जैसा कुकृत्य किया है। यह लोग अन्यत्र अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त रहे हैं। अभी तक जितने भी लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, उन सभी का किसी न किसी आपराधिक प्रकरण में हाथ रहा है। पुलिस की माने तो इनमे से कुछ लोगों सीएए कानून के खिलाफ हिंसा करने के मामले में भी शामिल रहे थे। फिलहाल पुलिस अब ऐसे सभी अपराधियों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की स्थिति में है। उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई अब तक कार्रवाई के बारे में बताया है। और साथ ही अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की जानकारी भी साझा की है। उन्होंने सभी लोगों से हिंसा के संदर्भ में फैलाई जा रही अफवाहों पर भी ध्यान नहीं दिया जाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति हिंसा के संदर्भ में कोई भी अफवाहें फैलाते हुए चिन्हित किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।