newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Controversy In JNU: फिर विवादों में आया JNU, AISA कार्यकर्ता पर लगा छात्रा के साथ उत्पीड़न का आरोप

Controversy In JNU: इसी बीच AISA ने बताया कि शिकायत के बाद इस मामले को कमेंटी के पास जांच के लिए भेज दिया गया है, और कार्यकर्ता को संगठन के किसी भी गतिविधी में हिस्सा लेने को मना कर दिया गया है। पीड़िता ने आंतरिक शिकायत समिति से किसी भी मानसिक कष्ट से बचाने के लिए आग्रह किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यकर्ता पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर की एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक बयान के जरिए शनिवार को ये बताया गया है कि एक महिला के साथ ये घटना उसकी मर्जी के बिना हुआ है।‘कंसर्न्ड विमेन ऑफ जेएनयू’ ने एक बयान में बताया कि, आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूकर और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। कार्यकर्ता ने महिला को काफी देर तक पकड़े रखा था और उसके साथ बाद पीड़िता को उसके साथ पढ़ने वालों के माध्यम से उसे बदनाम करने की और उसकी विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।

JNU

कमेटी ने घटना को भेजा जांच के लिए

वहीं इस घटना की तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसी बीच AISA ने बताया कि शिकायत के बाद इस मामले को कमेटी के पास जांच के लिए भेज दिया गया है, और कार्यकर्ता को संगठन के किसी भी गतिविधि में हिस्सा लेने को मना कर दिया गया है। पीड़िता ने आंतरिक शिकायत समिति से किसी भी मानसिक कष्ट से बचाने के लिए आग्रह किया है और उसे मिलने वाली धनकी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

डीन ने नहीं दी जानकारी

न्यूज एजेंसी ने बताया कि जब इस मामले के बारे में आईसीसी की पीठासीन अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना किया। उन्होंने कहा कि हमें कोई शिकायत मिलती है और उस शिकायत के बारे में कुछ भी बताने से मना किया जाता है। जेएनयू छात्र कल्याण के डीन ने सुधीर प्रताप सिंह ने भी कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।