Mann Ki Baat: महात्मा गांधी की जयंती पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को तेज करने का संकल्प, मन की बात में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

PM Modi: पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि  इस महीने के #MannKiBaat के लिए बहुत सारे सुझाव चीतों के बारे में प्राप्त हुए हैं।

Avatar Written by: September 25, 2022 11:16 am

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही नामीबिया से लाए गए चीतों के बारे में बात करके की। इसके अलावा उन्होंने सांकेतिक भाषा, चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह रखने, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छता समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। बता दें कि पीएम मोदी का ये 93वां लाइव रेडियो प्रोग्राम है जिसमें उन्होंने देश के नाम संदेश दिया हैं। पीएम मोदी हर रविवार को देश के नाम संदेश देते हैं जिसमें वो महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हैं।

क्या कहा पीएम मोदी ने….

2023 ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमे ढेर सारे पत्र मिले जिसमें लोगों ने बताया कि उन्होंने बाजरा को अपने आहार में शामिल कर लिया है और ये काफी पौष्टिक है।


पीएम मोदी ने देश में बढ़ रही गंभीर बीमारी टीबी का जिक्र किया और कहा कि लोग टीबी के मरीजों को गोद रहे हैं और देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया ‘वोकल फॉर लोकल’ को सपोर्ट, कहा बापू महात्मा गांधी की जयंती पर इस अभियान को तेज करते हैं।


स्वच्छता को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने की बेंगलुरु और मेरठ की तारीफ। कहा- बेंगलुरु और मेरठ के प्रेरक प्रयास हैं सराहनीय


जलवायु परिवर्तन को पीएम मोदी ने बताया बड़ा खतरा। समुद्र तटों को जमा होने वाले कूड़े-करकट की समस्या से निपटने के लिए भी प्रयास की जरूरत।


सांकेतिक भाषा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा- सांकेतिक भाषा से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए 2015 में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी। अब जागरूकता फैलाने की जरूरत है।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि  चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा


पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि  इस महीने के #MannKiBaat के लिए बहुत सारे सुझाव चीतों के बारे में प्राप्त हुए हैं। देशभर के लोगों ने इसको लेकर पत्र भी लिखा। लोगों ने चीतों के आने पर खुशी जताई।

पीएम मोदी का कार्यक्रम मन की बात हुआ शुरू

Latest