newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttrakhand: प्रकाश पंत की जन्म जयंती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया नमन

Uttrakhand: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत (former Cabinet Minister Prakash Pant) की जन्म जयंती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) ने नमन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को स्वर्गीय प्रकाश पंत की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जन्म जयंती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नमन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को स्वर्गीय प्रकाश पंत की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया।

Trivendra Sigh Rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. प्रकाश पंत को याद करते हुए कहा- मेरे साथी-सहयोगी रहे बेहद ही शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के धनी उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत जी ने प्रदेश के गठन और फिर उसे नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

Trivendra singh h

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा- सबको साथ लेकर चलने की कुशलता, वित्तीय मामलों का बेहतर ज्ञान, विपक्ष के हर तीखे वार का मीठी मुस्कान से जवाब देना, उनके व्यक्तित्व की विशेषताएं थीं। आज उनकी जन्मजयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।