newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: अमित शाह के अरुणाचल दौरे से तिलमिलाया चीन, कही ऐसी बात

Amit Shah: इससे पहले चीन की तरफ से अरूणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नामों की सूची चीनी भाषा में जारी की गई थी। जिस पर बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो टूक कह दिया था कि महज नामों की सूची जारी कर देने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाती है और जमीनी हकीकत यह है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अरूणाचल प्रदेश के गांव किबितू में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की, लेकिन इस बीच चीन ने ना महज शाह के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर आपत्ति जताई, बल्कि अरूणाचल प्रदेश को अपने मुल्क का हिस्सा बताया। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि जब चीन ने किसी भारतीय राजनेता के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर इस तरह की प्रतिक्रिया दी है। ध्यान रहे कि इससे पहले भी पीएम मोदी के दौरे पर चीन आपत्ति जता चुका है।

amit shah

इससे पहले चीन की तरफ से अरूणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नामों की सूची चीनी भाषा में जारी की गई थी। जिस पर बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो टूक कह दिया था कि महज नामों की सूची जारी कर देने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाती है और जमीनी हकीकत यह है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।