newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan Budget: CM गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पुराना बजट का अंश, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Rajasthan Budget: सीएम गहलोत के द्वारा बजट का पुराना अंश पढ़ने पर भाजपा ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला। भाजपा ने इस बजट को लीक बताते हुए विधानसभा में हंगामा किया। स्पीकर ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। मगर हंगामा शांत नहीं होने पर विधानसभा की कार्रवाई को आधे घंटे के लिए रोकना भी पड़ा।

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने विधानसभा में अपनी ही सरकार की फजीहत करा बैठे है। दरअसल सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराने बजट का कुछ अंश पढ़ दिया। जिसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि वो कुछ मिनट तक बजट का पुराना हिस्सा पढ़ते रहे। इस दौरान वो पुरानी तीन-चार योजनाओं के बारे में भी बोल देते है। लेकिन अपनी इस गलती का एहसास उन्हें नहीं हुआ। इसके बाद उनके पीछे बैठे गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी उन्हें इस बात की जानकारी देते है कि वो पुराना बजट का अंश पढ़ रहे है। इसके बाद कुछ मिनट के लिए विधानसभा में अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो जाती है। विपक्ष सदन में बवाल मचना शुरू कर देता है। हालांकि अपनी गलती का एहसास होने पर सीएम गहलोत सबसे सॉरी भी बोलते है।

वहीं सीएम गहलोत के द्वारा बजट का पुराना अंश पढ़ने पर भाजपा ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला। भाजपा ने इस बजट को लीक बताते हुए विधानसभा में हंगामा किया। स्पीकर ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। मगर हंगामा शांत नहीं होने पर विधानसभा की कार्रवाई को आधे घंटे के लिए रोकना भी पड़ा। आपको बताते चले कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार इस तरह की घटना हुई है जब बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को रोकना पड़ा है।

लोगों ने लगाई सीएम गहलोत की क्लास-

सोशल मीडिया पर सीएम गहलोत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उधर सीएम गहलोत द्वारा अपनी ही सरकार की किरकिरी करने पर ट्विटर पर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की। लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। साथ ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा, ”साल बदला पर राजस्थान के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अशोक गहलोत का बजट नहीं…जादूगर की जादूगरी।”

@Virendersindhu नाम के यूजर ने लिखा, ”अभूतपूर्व —अविश्वसनीय—अकल्पनीय, पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक हो गया। एक CM इतना अनभिज्ञ होता है कि वह पिछले वर्ष और वर्तमान वर्ष के बजट में अंतर नहीं कर सकता। कांग्रेस के राज में न केवल कानून व्यवस्था बल्कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था भी भगवान भरोसे है!”