newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: CM शिवराज ने विवाहिता महिलाओं के लिए किया इस योजना का ऐलान, मिलेंगे ये लाभ

Madhya Pradesh: विवाहित महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त करने के ध्येय से लाडली बहन योजना की शुरुआत शिवराज सिंह सरकार की ओर से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पहले यह फैसला किया गया था कि  1 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, लेकिन अब इसे बढ़ाकर  3 हजार रुपए करने का फैसला किया गया है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को तरजीह देते हुए आए हैं। महिलाओं की प्रगति उनकी प्रमुखता में शामिल रहा है। अपनी इसी प्रमुखता को मूर्त रूप देने के लिए शिवराज सिंह चौहान की सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इस योजनाओं का लोगों को व्यापक स्तर पर लाभ भी मिल रहा है। अब शिवराज सिंह चौहान ने अपनी इसी व्यापकता को बढ़ाने का फैसला किया है। दरअसल, उन्होंने ऐलान किया है कि अब 21 साल की विवाहित महिलाओं को भी ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ मिलेगा। बता दें कि पहले इस योजना का लाभ महज 26 वर्षीय विवाहित महिला के लिए ही निर्धारित था , लेकिन अब इसे घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह कल्याणकारी घोषणा  जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में किया है। आइए, आगे इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, विवाहित महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त करने के ध्येय से ‘लाडली बहन योजना’ की शुरुआत शिवराज सिंह सरकार की ओर से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पहले यह फैसला किया गया था कि  1 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, लेकिन अब इसे बढ़ाकर  3 हजार रुपए करने का फैसला किया गया है। अब इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष या उससे अधिक की उम्र की विवाहिता महिलाओं को तीन हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

इस मौके पर जबलपुर में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसको संबोधित करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। ध्यान दें कि इससे पहले भी शिवराज सरकार कई योजनाएं महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने के मकसद से ही चला रही है।