newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhay Pradesh: शिवराज ने महिलाओं को दिया राखी का तोहफा, किए ये लुभावने ऐलान, खोला खजाने का पिटारा

Madhay Pradesh: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सरकार जनता को रिझाने के मकसद से महिलाओं को मिलने वाली राशि को बढा़कर 1500 रुपए करने का ऐलान किया है। बता दें, कुछ माह बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं। कांग्रेस बीजेपी सहित सभी दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट चुकी है।

नई दिल्ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला मतदाताओं को रिझाने के ध्येय से कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सिलेंडर की कीमत को 450 रुपए कर दिया है। इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1250 कर दी गई है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब इस माह से महिलाओं को 1250 रुपए की राशि मिलेगी। उधर, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब नीति का भी ऐलान किया है। इस नीति के अंतर्गत उन जगहों पर शराब की दुकान खोली जाएंगी, जहां महिलाएं चाहेंगी।


वहीं, अगर कहीं शराब की दुकान खोलने पर अगर कोई महिला आपत्ति जताती है, तो वहां दुकान नहीं खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं की इच्छा का सम्मान करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के दर को 30 से 35 फीसद कर दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 50 फीसद कर दिया जाएगा।


उधर, स्कूल में बेटियों की फीस सरकार ही भरेगी, ताकि वो किसी पर बोझ ना बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी व्यक्ति घर मिले। इसके लिए माफियाओं के कब्जे में पड़ी जमीनों में मकान का निर्माण कर  निर्धनों को आवंटित किया जाएगा, ताकि सबके पास अपना घर हो। इसके गरीबों को कम दर में बिजली मिले। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। सरकार की ओर से इसके लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई थी।

उधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सरकार जनता को रिझाने के मकसद से महिलाओं को मिलने वाली राशि को बढा़कर 1500 रुपए करने का ऐलान किया है। बता दें, कुछ माह बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं।


कांग्रेस बीजेपी सहित सभी दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट चुकी है। अब सियासी दलों की तैयार कितना कमाल दिखा पाती है। यह तो चुनावी नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम