
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीधी से शर्मनाक कांड का वीडियो सामने आया था। जहां नशे में चूर प्रवेश शुक्ला ने एक आदिवासी समाज के शख्स पर टायलेट कर दी थी। जिसके बाद भारी हंगामा भी हुआ। पेशाबकांड के इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवराज सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। एक तरफ जहां आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर वाली कार्रवाई की गई। वहीं प्रवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा आरोपी पर एनएसए भी लगाया गया है। वही सीधी कांड को लेकर एमपी सरकार अब डैमेज कंट्रोल में लग गई है। इसी क्रम में गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने सीधी के पीड़ित दशमत रावत को अपने आवास पर बुलाया। इस दौरान सीएम ने टॉयलेट कांड के पीड़ित का सम्मान किया। इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा भी किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने आवास पर आदिवासी पीड़ित रावत के पहले पैर धोते है, इसके बाद पीड़ित के माथे पर टिका लगाया। फिर फूलों की माला पहनाई। इसके बाद सीएम शिवराज ने पीड़ित के साथ मिलकर पेड़ भी लगाया।
#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास में दशरथ रावत से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। सीधी के एक वायरल वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला रावत पर पेशाब करता नजर आ रहा है। pic.twitter.com/nJim2bCxRR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2023
वहीं पीड़ित के सम्मान के बाद सीएम शिवराज चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जनता की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। हम ये मानते हैं कि हर इंसान में भगवान निवास करता है। भाई दशमत के साथ अन्याय हुआ। मेरा मन दर्द, पीड़ा से भर गया। इसलिए मैंने दशमत को घर बुलाया। मन में तकलीफ थी कि यह बेहद अमानवीय घटना हुई है। गरीब ही हमारे लिए पूज्य है।
#WATCH मेरे लिए दरिद्र ही नारायण हैं और जनता ही भगवान है। हम मानते हैं कि हर इंसान में भगवान निवास करता है। मन में तकलीफ थी कि यह बेहद अमानवीय घटना हुई है। सम्मान और सुरक्षा गरीब के लिए भी ज़रूरी है जिसे हमें बनाए रखना है। यह शासन और प्रशासन को भी ध्यान में रखना चाहिए:… https://t.co/C8nsrzJ1aY pic.twitter.com/Of0UJQ6THz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2023
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने है। चुनावी साल में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और विरोधियों को कोई मौका नहीं देना चाहते है। ऐसे में आदिवासी समाज का सरकार कितना सम्मान करती है उसका संदेश इस वीडियो के जरिए सीएम शिवराज सिंह की तरफ से दिया जा रहा है।
सीएम शिवराज का ट्वीट-
सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं। कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।”
यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है।
किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। pic.twitter.com/vCuniVJyP0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 6, 2023