newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP: ‘ये पूरे देश को बर्बाद करके छोड़ेंगे..’ रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बोले कमलनाथ, भड़के CM शिवराज सिंह

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर प्रहार करते हुए कहा, एक तरफ वो हनुमान का प्रचार करते है, दूसरी तरफ रोजा इफ्तार कार्यक्रम में दंगे फसाद की बात करते है। डर दिखाओ, वोट पाओ।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के इफ्तार पार्टी में दिए गए एक बयान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल छिदवाड़ा में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस नेता कमलनाथ भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में दंगे करवा रही है। रोजादार से कहा कि आप छिंदवाड़ा संभालिए। उनको पूरा प्रदेश संभालना है। आप चाहते है कि मैं यहां बंधकर रह जाऊ। तो मैं बंधकर रह जाता हूं। आप देख रहे है पूरे देश में क्या हो रहा है। जिस तरह से यह पूरे देश में दंगे-फसाद कर रही है। ये पूरे देश को बर्बाद करके छोड़ेगे। इसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ और कांग्रेस को चौतरफा घेरने में जुट गई है।

Kamalnath

सीएम शिवराज का कमलनाथ पर हमला-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर प्रहार करते हुए कहा, एक तरफ वो हनुमान का प्रचार करते है, दूसरी तरफ रोजा इफ्तार कार्यक्रम में दंगे फसाद की बात करते है। डर दिखाओ, वोट पाओ। मध्य प्रदेश इस वक्त शांति का टापू है। मध्य प्रदेश में कहा दंगे हो रहे है। कमलनाथ तुष्टिकरण करके वोट बैंक की राजनीति करना चाहते है मैं इसकी निंदा करता हूं।

वहीं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर भड़ास निकालते कहा, रोजादारों के बीच बैठकर भय पैदा करना, अलगाव पैदा करना ये कांग्रेस की एक परंपरा सी बनती जा रही है। क्यों पवित्र धार्मिक कार्यक्रम के अंदर दंगे फसाद की बात करनी थी। लेकिन विभाजन की राजनीति कांग्रेस का पिछले चुनाव में देखा होगा। ऐसे ही अल्पसंख्यक समाज के बीच बैठकर बात वो पिछले चुनाव में भी कर रहे थे। ये  कोई कांग्रेस की मीटिंग नहीं थी। कमलनाथ जी कांग्रेस को एक नहीं रख पाए, देश को एक रहने दो।