
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया हैं। इस कड़ी में शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) और भाजपा के राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ग्वालियर में थे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पार्टी (Congress) पर जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस दिन शिलान्यास होना था, उस दिन कमलनाथ जी हनुमान चालीसा करने बैठ गए, ‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा’, अरे भक्तों के संकट हरते हैं। कमलनाथ जी, दुष्टों की संकट और पीरा नहीं कटती हनुमान चालीसा का पाठ करने से।”
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस वाले राम के नाम का मजाक उड़ाते थे, कहते थे राम तो है ही नहीं, राम तो काल्पनिक है। अदालतों में कहते थे राम के नाम का तो अस्तित्व ही नहीं है। भाजपा ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा और आज वो सपना पूरा हो गया।
#WATCH: Kamal Nath ji was reciting Hanuman Chalisa on the day of foundation stone laying ceremony (of Ram temple). Chanting Hanuman Chalisa helps devotees, not devils: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan in Gwalior pic.twitter.com/HAIzxgqBv8
— ANI (@ANI) August 22, 2020
शिवराज सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे?”
जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे? : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/qgEhqmofL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2020
वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने कोरोना में लोगों की जान बचाने के लिए लॉकडाउन लगाया था, लेकिन कमलनाथ जी ने मोदी जी से 15 महीने पहले ही वल्लभ भवन में जनता के लिए लॉकडाउन लगा दिया था। वल्लभ भवन में जनता नहीं आ सकती थी, उद्योगपति और व्यापारी आ सकते थे।”
Kamal Nath ji was ahead of Modi ji in one aspect. Modi ji imposed a lockdown during #COVID19 to save the lives of people but Kamal Nath ji had put Vallabh Bhavan under lockdown for the public, 15 months before Modi ji: Jyotiraditya Scindia, BJP in Gwalior#MadhyaPradesh pic.twitter.com/jx2O4rSexk
— ANI (@ANI) August 22, 2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ वादाख़िलाफ़ी, जनता को छलने का काम, भ्रष्टाचार करने का काम, अवैध उत्खनन का काम, वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।”