newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: यूपी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को सीएम योगी ने दिवाली से पहले दिया डबल गिफ्ट, 4 फीसदी डीए बढ़ाया, बोनस का भी किया एलान

यूपी में सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों की संख्या 22 लाख के आसपास है। इन सभी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का काम भी योगी सरकार करती है। इसके अलावा समय-समय पर कर्मचारियों के हित में तमाम फैसले भी लिए जाते हैं। इससे समय पर काम करने में कर्मचारियों की रुचि भी बढ़ी है। अब वक्त पर और तेजी से काम होते हैं।

लखनऊ। यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर डबल गिफ्ट का तोहफा दिया है। सीएम योगी ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता यानी डीए 4 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। इसके साथ ही हर कर्मचारी को बोनस भी दिया जाएगा। सीएम योगी ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किए। ताजा आदेश के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 34 की जगह 38 फीसदी डीए मिलेगा। इसके अलावा हर कर्मचारी 6908 रुपए बोनस भी पाएगा। सीएम योगी ने इस आदेश के बाद कर्मचारियों को बधाई भी दी।

सीएम योगी ने बताया कि डीए में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। यानी सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने का बढ़ाए गए डीए का एरियर भी मिलेगा। दिवाली के त्योहार से पहले हुए इस फैसले से कर्मचारियों, उनके परिजनों और पेंशनरों को अच्छे से त्योहार मनाने का मौका मिलेगा। यूपी में सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों की संख्या 22 लाख के आसपास है। इन सभी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का काम भी योगी सरकार करती है। इसके अलावा समय-समय पर कर्मचारियों के हित में तमाम फैसले भी लिए जाते हैं। इससे समय पर काम करने में कर्मचारियों की रुचि भी बढ़ी है। यूपी में अब फैसले लटकाए, अटकाए और भटकाए नहीं जाते।

lok bhawan lucknow

साल 2017 में यूपी में योगी सरकार के बनने के बाद से कर्मचारियों ने सरकार की योजनाओं को तेजी से और समय पर लागू करने में काफी उत्साह भी दिखाया है। इससे पहले की सरकारों के दौर में कर्मचारियों के आंदोलन की खबरें आए दिन आती थीं। कई बार हड़ताल करने की चेतावनी भी उन्होंने दी थी। अब ऐसे आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी वे नहीं देते हैं। इसकी वजह सरकार की तरफ से उन्हें दिया जाने वाला प्रोत्साहन है।