newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘काले कपड़े में विरोध करना रामभक्तों का अपमान’, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के CM योगी

CM Yogi: सीएम योगी ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से एक सर्वानुमति बनी और अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ हुआ। प्रात:काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं जन आकर के अपनी आस्था को व्यक्त कर रहे है। इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यंत निदंनीय है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार यानी 5 अगस्त को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन पार्टी का ये प्रदर्शन अब विवादों में घिर गया है। दरअसल, कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ काले कपड़े और पगड़ी बांधकर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना रोष जाहिर किया है। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ दिवस। भारत के लोकतंत्र को सम्मान देने वाला दिवस, भारत की न्यायापालिका को दुनिया के सामने एहसास करने वाला दिवस। यानि भारत के सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान दिवस। सैकड़ों वर्षों से हर भारतीयों की तमन्ना थी कि हर आस्थावान भारतीय इसका इंतजार कर रहा था। उन सबके मन में एक ही भाव था। कि भारत की आस्था का सम्मान हो।

सीएम योगी ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से एक सर्वानुमति बनी और अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ हुआ। प्रात:काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं जन आकर के अपनी आस्था को व्यक्त कर रहे है। इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यंत निदंनीय है। कांग्रेस पार्टी कई दिनों से आंदोलन कर रही है। अपने सामान्य कपड़ों में कर रही थी। लेकिन 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ पर यह रामभक्तों का अपमान है। उन्होंने इस दिन को आज के अयोध्या दिवस के रूप में चुना जो राम जन्मभूमि के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है।

बता दें कि 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। मंदिर की नींव रखे जाने के 2 वर्ष संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में दो साल संपन्न होने के उपरांत ट्रस्ट की तरफ से मंदिर निर्माण के संदर्भ में जानकारी सार्वजनिक की गई है, जिसमें बताया गया है कि मंदिर निर्माण का 40 फीसद कार्य संपन्न किया जा चुका है। ट्रस्ट की तरफ से बताया गया है कि आगामी 2025 तक श्रद्धालु राम लला के दर्शन पाएंगे।