newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में तमाम मौतों पर दुख की लहर, राष्ट्रपति और PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग में आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है। इस घटना पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने पर देशभर में शोक की लहर छा गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई है। यहां देखिए, किस नेता ने इस भीषण त्रासदी पर क्या कहा…