
नई दिल्ली। आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। मंदिर की नींव रखे जाने के दो वर्ष संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में दो वर्ष संपन्न होने के उपरांत ट्रस्ट की तरफ से मंदिर निर्माण के संदर्भ में जानकारी सार्वजनिक की गई है, जिसमें बताया गया है कि मंदिर निर्माण का 40 फीसद कार्य संपन्न किया जा चुका है। ट्रस्ट की तरफ से बताया गया है कि आगामी 2025 तक श्रद्धालु राम लला के दर्शन पाएंगे। फिलहाल, सभी श्रद्धालुओं को उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब उन्हें राम लला के दर्शन की इजाजत मिलेगी। उधर, इन सबके बीच आज कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है। आइए, अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि, ‘कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक सूक्ष्म संदेश देना चाहते थे क्योंकि इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी’ और कांग्रेस ने विरोध के लिए इसी दिन का चयन किया है।
#WATCH | Congress chose this day for protest and wore black clothes because they want to give a subtle message to further promote their appeasement politics because on this day itself Prime Minister Modi laid the foundation of Ram Janambhoomi: Union Home minister Amit Shah pic.twitter.com/hopwRSPZht
— ANI (@ANI) August 5, 2022
बता दें कि अमित शाह के अलावा सीएम योगी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस सामान्य पोशाक में विरोध कर रही थी लेकिन आज उन्होंने काले कपड़े पहनकर विरोध किया। यह रामभक्तों का अपमान है। उन्होंने इस दिन को आज के अयोध्या दिवस के रूप में चुना जो राम जन्मभूमि के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है।
Till now, Congress was protesting in normal attire but today they protested wearing black clothes. It’s an insult to Ram Bhakts. They chose this day as today’s Ayodhya Diwas which marks the beginning of construction of Ram Janambhoomi: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/N9TElxSwFI
— ANI (@ANI) August 5, 2022
Such acts of the Congress party have insulted the faith of India. Congress’ attitude has insulted Ayodhya Diwas along with insulting India’s democracy and judiciary. We condemn such acts of the party: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/M5wPNZeTkJ
— ANI (@ANI) August 5, 2022
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी के ऐसे कृत्यों ने भारत की आस्था का अपमान किया है। कांग्रेस के रवैये ने भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका का अपमान करने के साथ-साथ अयोध्या दिवस का अपमान किया है। हम पार्टी के ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं। बता दें कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध करने के क्रम में प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। उधर, बीजेपी कांग्रेस द्वारा किए गए इस हमले के बाद अब तल्ख हो चुकी है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या कुछ रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।